वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया की स्थिति को लेकर मंगलवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से फोन पर बात की।
सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया कि दोनों नेताओं ने मानव जीवन की उपेक्षा करने के लिए सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की निंदा की।
बयान के मुताबिक, ट्रंप और मे के बीच रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने देने पर भी सहमति बनी।
गौरतलब है कि ट्रंप ने सोमवार शाम को कहा कि सीरियाई स्थिति को लेकर अमेरिका आज रात या जल्द ही कोई फैसला लेगा।
dharmpath.com dharmpath