गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के मुक्केबाज विकास कृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन मुक्केबाजी में पुरुषों की 75 किलोग्राम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विकास ने क्वार्टर फाइनल में जाम्बिया के बैनी मुजियो को मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय मुक्केबाज ने कांस्य पदक पक्का कर लिया है।
विकास ने क्वार्टर फाइनल के इस एकतरफा मुकाबले में बैनी को 5-0 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath