राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : अंतिम-16 दौर में पहुंची सिंधु

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन महिला एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु ने अंतिम-32 दौर में फीजी की एंड्रा व्हाइटसाइड को मात दी।

सिंधु ने एंड्रा को एकतरफा मुकाबले में 18 मिनट के भीतर 21-6, 21-3 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। उन्हें इस एकल स्पर्धा में बाय मिला था और कारण उन्होंने सीधा अंतिम-32 दौर से शुरुआत की।

पहले गेम से ही सिंधु ने अपना दबदबा खेल पर बनाए रखा था। उन्होंने 14-5 से एंड्रा के खिलाफ बढ़त हासिल की। सिंधु ने इस अंतर को बनाए रखते हुए अंत में 21-6 से गेम जीत लिया।

इसके बाद, दूसरे गेम में एंड्रा लंबे समय तक सिंधु के खिलाफ एक भी अंक हासिल करने में नाकाम रही। सिंधु ने 11-0 का अंतर बना रखा था।

सिंधु के सामने एंड्रा की हर कोशिश नाकाम नजर आ रही थी और ऐसे में वह अस गेम में केवल तीन अंक ही हासिल कर पाईं और 21-3 से हार गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493