राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी): कड़े मुकाबले में 2-3 से हारीं पिंकी

गोल्ड कोस्ट(आस्ट्रेलिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला मुक्केबाज पिंकी रानी यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के महिलाओं की मुक्केबाजी स्पर्धा के 51 किलो ग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की लिसा व्हाइटसीड से कड़े मुकाबले में 2-3 से हार गईं।

27 साल की पिंकी ने पहले राउंड में 29-28, दूसरे में 28-29, तीसरे में 28-29, चौथे में 28-29 और पांचवें में 29-28 का स्कोर किया।

व्हाइसीड का अगले दौर में आस्ट्रेलिया की टेयलेह रोर्बटसन से मुकाबला होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493