राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : मनीष सेमीफाइनल में, कांस्य पक्का

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मनीष कौशिक ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन बुधवार को पुरुषों की मुक्केबाजी स्पर्धा के 60 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

मनीष ने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के कालम फ्रेंच को 5-0 से मात दी। सेमीफाइनल में कदम रखने के साथ ही मनीष ने अपना कांस्य पदक पक्का कर लिया।

मनीष और इंग्लैंड के मुक्केबाज के बीच हालांकि करीबी मुकाबले देखने को मिला लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने हमेशा फ्रेंच पर बढ़त बनाए रखी और उन पर दबाव बनाए रखा।

मुकाबला रोचक होता जा रहा था और तीनों राउंड में कोई भी मुक्केबाज हार मानने को तैयार नहीं था। हालांकि रेफरियों ने मनीष को फ्रेंच से बेहतर समझा और उन्हें विजेता घोषित किया।

मनीष के अलावा पुरुषों में विकास कृष्ण और गौरव सोलंकी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर कांस्य पदक पक्का कर लिया है। इससे पहले, खेलों के छठे दिन मंगलवार को भारत के पांच मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493