आईपीएल-11 : बारिश के कारण रुका मैच

जयपुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला जा रहा मैच बारिश के कारण रुक गया है।

मैच की पहली पारी में 17.5 ओवरों का खेल हुआ था कि तभी बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा।

हालांकि इस बीच बारिश रुकी और मैदान पर से कवर्स हटाए गए, लेकिन कुछ देर बाद एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी और कवर्स दोबारा मैदान पर आ गए।

खेल रोके जाने तक राजस्थान ने पांच विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे। राहुल त्रिपाठी 15 और कृष्णाप्पा गौतम दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493