एनएचएआई ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय परियोजना का किया करार

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय परियोजना के करार पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना म्यांमार में याग्यी-कालेवा खंड के दो लेन में उन्नयन के लिए किया गया है।

एनएचएआई ने एक बयान में कहा कि जिन याग्यी कालेवा खंड का उन्नयन किया जाना है, वह भारत-म्यांमार-थाइलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग का हिस्सा है। इस लक्ष्य भारत, म्यांमार और थाइलैंड के बीच व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन बढ़ाने के लिए वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है। इस परियोजना को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा वित्त पोषण प्राप्त हो रहा है।

परियोजना के तहत तीन बड़े पुल, 4 वर्तमान पुल का उन्नयन, 6 वर्तमान छोटे पुल की मरम्मत, 9 वर्तमान छोटे पुल को मजबूत करना था बस बे, यात्री ठहराव और विश्राम कक्ष का निर्माण भी शामिल है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493