गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारती की सुर्तिथा मुखर्जी और पूजा सहस्त्रबुद्धे ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को महिला युगल वर्ग क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

भारतीय जोड़ी ने राउंड-16 में वेल्स की काले चार्लटोलेट और चोले थॉमस की जोड़ी को मात दी।
भारतीय जोड़ी ने वेल्स की जोड़ी को 11-7, 11-5, 8-11, 11-6 से मात दी।
वहीं मनिका बत्रा और मौमा दास ने भी महिला युगल वर्ग के मुकाबले में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
मनिका और मौमा की जोड़ी ने श्रीलंका की हंसानी कापूजीकियाना और माधुरी इशारा की जोड़ी को 11-4, 11-4, 11-1 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
dharmpath.com dharmpath