राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : बबीता ने जीते अपने दोनों मुकाबले (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बबीता कुमारी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन बुधवार को कुश्ती के महिलाओं की फ्री स्टाइल स्पर्धा के 53 किलोग्राम भारवर्ग के अपने दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल की।

बबीता ने राउंड रोबिन में दूसरे मुकाबले में श्रीलंका की दीपिका दिलहानी को 4-0 से मात दी।

बबीता ने दीपिका को एक बार में ही चित कर जीत हासिल की।

इससे पहले, बबिता ने पहले मुकाबले में नाइजीरिया की बोस सैमुएल को मात दी।

बाबिता ने अपनी विपक्षी को कम मौके दिए और तीन राउंड में सिर्फ एक अंक ही लेने दिया। बोस भी अच्छा खेल रही थीं और डिफेंस अच्छा कर रही थीं, लेकिन बबिता किसी तरह तीन ंअंक लेकर मुकाबला 3-1 से जीतने में सफल रहीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493