गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जोशन चिनप्पा और हरिंदर पाल संधू के अलावा दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन स्कवॉश की मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

जोशन और संधू की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जैक मिलर और अमांडा लैंडर्स मर्फी की जोड़ी को 2-1 से मात दी। वहीं दीपिका और सौरव की जोड़ी ने मलेशिया के अजमान आइफा और संजय सिंह की जोड़ी को 2-1 से मात दे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
जोशन और संधू ने पहला गेम 11-7 से अपने नाम कर लिया था, लेकिन दूसरे गेम में हुए करीबी मुकाबले में उन्हें 10-11 से मात खानी पड़ी। हालांकि तीसरा गेम 11-5 से जीत इस जोड़ी ने मैच जीत लिया।
वहीं दीपिका और सौरव की जोड़ी को पहले गेम में 7-11 से मात खानी पड़ी, लेकिन इस जोड़ी ने अगले दो गेम 11-6, 11-8 से जीत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath