राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : श्रीकांत भी क्वार्टर फाइनल में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

कैरारा स्पोटर्स ऐरना पर खेले गए मैच में श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने को 21-10, 21-10 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।

वर्ल्ड नंबर-2 श्रीकांत को यह मुकाबला जीतने में खास परेशानी नहीं हुई। उन्होंने पहले गेम में 10-3 की बढ़त ले ली थी। इस बढ़त को उन्होंने 16-8 किया और फिर 21-10 से गेम अपने नाम कर ले गए।

श्रीकांत ने दूसरे गेम की भी शानदार शुरुआत की और 4-1 की बढ़त ले ली। भारतीय खिलाड़ी ने ब्रेक तक श्रीलंकाई खिलाड़ी को 11-6 से पीछे कर दिया था। ब्रेक के बाद श्रीकांत ने अपना दबदबा जारी रखा और 21-10 से ही दूसरा गेम भी जीत मैच अपने नाम कर ले गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493