श्रीलंका के 6 मंत्रियों ने ‘यूनिटी’ सरकार छोड़ी

कोलंबो, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। छह श्रीलंकाई मंत्रियों ने गुरुवार को यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि वे देश की यूनिटी सरकार में काम करते रहने में असमर्थ हैं।

कोलंबो, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। छह श्रीलंकाई मंत्रियों ने गुरुवार को यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि वे देश की यूनिटी सरकार में काम करते रहने में असमर्थ हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ये मंत्री राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के नेतृत्व वाली श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के हैं।

इन छह मंत्रियों में खेल मंत्री दयासिरी जयसेकरा, सामाजिक सशक्तिकरण एवं कल्याण मंत्री एस.बी. दिसानायके, आपदा प्रबंधन मंत्री अनुरा प्रियदर्शन यापा, श्रम मंत्री जॉन सेनेवीरत्ने, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान मंत्री सुसील प्रेमजयंथा और कौशल विकास एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण मंत्री चांडीमा वीराक्कोडी शामिल हैं।

एसएलएफपी यूनिटी सरकार में सत्तारूढ़ यूनिटी नेशनल पार्टी (यूएनपी) की गठबंधन सहयोगी है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे करते हैं।

एसएलपीएफ के 10 अन्य राज्य एवं उप मंत्रियों ने भी बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

राष्ट्रपति सिरीसेना ने सभी 16 सांसदों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि हालांकि ये 16 सांसद अब सरकार में नहीं रहेंगे, लेकिन वे राष्ट्रपति को समर्थन देना जारी रखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493