राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे शरथ, साथियान

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ और साथियान गणाशेखरन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन गुरुवार को पुरुष एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

शरथ और साथियान ने अंतिम-16 दौर में खेले गए अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की।

शरथ ने ओक्सनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए अंतिम-16 दौर में आस्ट्रेलिया के हेमिंग हु को 4-1 (11-8, 12-10, 8-11, 11-6,11-5) से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई है।

क्वार्टर फाइनल में अब शरथ का सामना इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड से होगा।

इसके अलावा, एक अन्य अंतिम-16 दौर के मुकाबले में साथियान ने नाईजीरिया सेगुन टोरियोला को पहले गेम में 11-7 से हराया। यहां सेगुन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और ऐसे में साथियान ने सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493