जर्मनी, स्पेन के बीच पुइगडेमोंट के प्रत्यर्पण को लेकर बातचीत

बर्लिन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के न्यायिक प्रशासन ने कैटालोनिया के अपदस्थ राष्ट्रपति कार्ल्स पुइगडेमोंट के संभावित प्रत्यर्पण के लिए बातचीत का स्पेन का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

श्लेसविग-होल्सटीन के मुख्य जन अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि डेन हाग में यूरोपीय संघ (ईयू) की न्याय एजेंसी यूरोजस्ट की बैठक की योजना बनाई गई है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, स्पेन के न्यायिक प्रशासन को अभी भी उम्मीद है कि वह जर्मनी के अपने समकक्षों को रजामंद कर लेंगे कि पुइगडेमोंट के खिलाफ देशद्रोह और गबन के आरोप साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं।

इससे पहले श्लेसविग-होलस्टीन की उच्च क्षेत्रीय अदालत ने पुइगडेमोंट को ‘देशद्रोही’ मानने के आधार पर उनके प्रत्यर्पण के आग्रह को नकार दिया था।

अदालत अभी भी इसका आकलन कर रही है कि पुइगडेमोंट को गबन के आरोपों में प्रत्यर्पित करें या नहीं।

पुइगडेमोंट ने न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक जर्मनी में ही रहने की इच्छा जताई है। पुइगडेमोंट (55) को हाल ही में 75,000 यूरो की जमानत राशि पर न्यूमुएन्स्टर जेल से रिहा किया गया था। उन्हें स्थानीय पुलिस को नियमित तौर पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493