राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जीती भारतीय जोड़ियां

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को भारतीय जोड़ियों ने टेबल टेनिस में महिलाओं की युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत की सुर्तिथा मुखर्जी एवं पूजा सहस्रबुद्धे की जोड़ी ने कनाडा की अलिसिया कोटे एवं मो झांग की जोड़ी को मात दी।

भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे गेमों में 11-6, 11-7, 14-12 से जीत दर्ज की।

युगल वर्ग के चौथे क्वार्टर फाइनल में भारत की मानिका बत्रा एवं मौमा दास की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड की टिन-टिन हो एवं मारिया सैपसिनोस की जोड़ी को 12-14, 11-3, 11-7, 11-6 से हराया।

सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलें शुक्रवार को खेले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493