सोनिया ने भाजपा पर लगाया ‘झूठे वादों’ का आरोप

imagesमेहाम (हरियाणा), 4 अक्टूबर – कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह ‘झूठे वादे’ कर लोगों को गुमराह करती है। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि भाजपा ने अप्रैल-मई के लोकसभा चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें केंद्र की सत्ता में आने के बाद भी पूरा नहीं किया। उन्होंने लोगों से भाजपा से सावधान रहने का आग्रह किया।

सोनिया ने हरियाणा में 15 अक्टूबर को 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव की रैली को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा ने सत्ता में आने पर 100 दिन के भीतर विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा किया था। उसका वादे का क्या हुआ?”

उन्होंने कहा, “भाजपा की सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि वही सबकुछ कर रही है और पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया। क्या उन्होंने महंगाई कम करने, गरीबों की मदद करने या युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का अपना वादा पूरा किया है?”

सोनिया की रैली से कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करनाल शहर से भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493