अडेल ने एमी शूमर को शादी के लिए मनाया

लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री व हास्य कलाकार एमी शूमर का कहना है कि प्रेमी क्रिस फिशर से फरवरी में शादी करने के फैसले के पीछे गायिका अडेल ने अहम भूमिका निभाई।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी दोस्त अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने उनका परिचय अडेल से करवाया और दोनों ने झटपट शादी की योजना बनानी शुरू कर दी।

शूमर ने कहा, “मैं लॉस एंजेलिस में जेनिफर के घर के पास एक घर में रह रही थी, जो अडेल के घर के करीब ही रहती हैं और वे दोनों वास्तव में अच्छी दोस्त हैं। मैं उनसे पहले कभी नहीं मिली थी, तो उस सप्ताह हमने साथ में थोड़ा घूमा-फिरा।”

उन्होंने कहा, “एक रात हमने पी रखी थी और बात कर रहे थे कि हम कैसी शादी करना चाहते हैं और अडेल ने कहा, ‘मैं तुम्हारी शादी करा सकती हूं।’ और मेरी प्रतिक्रिया थी, ‘ठीक है, यह अच्छी बात है।”

हालांकि, अडेल बाद में अपनी बात से पलट गईं, लेकिन यह बात शूमर को अपनी शादी की योजना बनाने से नहीं रोक पाई और आखिरकार उन्होंने शादी रचा ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493