प्रभुदेवा के गाने पर डांस करना सुखद संयोग : ईशान खट्टर

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता ईशान खट्टर का कहना है कि अपनी पहली फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में प्रभुदेवा के गीत ‘मुकाबला’ पर डांस करना उनके लिए ‘सुखद महत्वपूर्ण संयोग’ रहा।

माजिद मजीदी निर्देशित फिल्म में ईशान के किरदार आमिर को एक गीत बजाकर उस पर डांस करना था।

दृश्य में ईशान ओरिजनल गीत पर थिरकते नजर आ रहे हैं, लेकिन परछाई के रूप में।

ईशान ने एक बयान में कहा, “मुझे स्वीकार करना होगा कि यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण सुखद संयोग था। दृश्य की शूटिंग के दौरान मजीदी ने मुझसे कोई भी गाना बजाने के लिए कहा। मुझे उस समय लगा कि यह माहौल को हल्का करने में मदद करेगा।”

उन्होंने कहा, “मैंने जब म्यूजिक प्लेयर का बटन दबाया तो ‘मुकाबला’ शुरू हो गया। उन्हें यह बहुत पसंद आया और मुझसे शॉट देने के लिए कहा और यह सब बस जादुई तरीके से हो गया। यह गीत मूल गीत का नया संस्करण नहीं है। यह मूल गीत ही है।”

‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ ईरान के मशहूर फिल्मकार माजिद मजीदी की भारत आधारित पहली फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493