राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : सायना प्रतिद्वंद्वी के रिटायर्ड हर्ट होने से क्वार्टर फाइनल में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी प्रतिद्वंद्वी जेसिका ली के रिटायर्ड होने से भारत की दिग्गज बैडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन गुरुवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सायना की प्रतिद्वंद्वी आइल ऑफ मैन की ली पहले गेम के बाद, दूसरे गेम को नहीं खेल पाईं और रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गईं।

सायना ने अंतिम-16 दौर में खेले गए इस मुकाबले में 10 मिनट के भीतर पहले गेम में 21-4 से हराया, वहीं दूसरे गेम में सायना दो अंक ही हासिल कर पाई थीं कि ली रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गईं और अंत में भारतीय खिलाड़ी ने सीधे तौर पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493