राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स) : हेप्थलॉन गोला फेंक स्पर्धा में पूर्णिमा को निराशा

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय गोला फेंक एथलीट पूर्णिमा हेम्बराम को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन गुरुवार को महिलाओं की हेप्थलॉन गोला फेंक स्पर्धा में निराशा हाथ लगी।

इस स्पर्धा के फाइनल में पूर्णिमा को सातवां स्थान हासिल हुआ।

पूर्णिमा ने 645 अंक हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ पहले प्रयास में था, जिसमें उन्होंने 11.75 मीटर की दूरी तय की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 11.55 मीटर और तीसरे प्रयास में 11.56 मीटर की दूरी तय की।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कनाडा की निकी ओउडेननार्डेन ने हासिल किया। उन्होंने कुल 784 अंक लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ 13.85 मीटर का था।

आस्ट्रेलिया की एलीशा बर्नेट को दूसरा स्थान हासिल हुआ। उन्होंने 13.62 मीटर फेंक कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 769 अंक हासिल कर रजत पदक जीता।

एलीशा की हमवतन सेलेस्ट मुसी को 676 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ। उन्होंने 12.22 मीटर फेंक कर सर्वश्रेष्ठ देते हुए कांस्य पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493