महिला फुटबाल लीग : राइजिंग स्टूडेंट ने फाइनल में प्रवेश किया

शिलांग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राइजिंग स्टूडेंट क्लब ने महिला फुटबाल लीग के सेमीफाइनल में गुरुवार को केआरवाईपीएसए को पेनाल्टी में 4-3 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमें निर्धारित समय में गोल दागने में कामयाब नहीं हो पाई।

केआरवाईपीएसए ने मैच की दामदार शुरुआत की और दूसरे मिनट में ही बाला देवी गोल करने का बेहतरीन प्रयास किया लेकिन उनकी गोलपोस्ट के दूर रही।

राइजिंग स्टूडेंट की गोलकीपर तिकिना समल ने 17वें एवं 21वें मिनट में शानदार बचाव करके अपनी टभ्म को मैच में बनाए रखा।

दूसरे हाफ में भी राइजिंग स्टूडेंट अपने खेल में सुधार नहीं ला पाई और लगातार दबाव में नजर आई। 62वें मिनट में केआरवाईपीएसए की रतनबाला देवी ने गोल करने का एक और मौका गवा दिया।

निर्धारित एवं अतिरिक्त समय में गोल ना होने के कारण मैच पेनाल्टी में गया जहां राइजिंग स्टूडेंट ने 4-3 से अप्रत्याशित जीत दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493