गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया),12 अप्रैल(आईएएनएस) भारतीय पुरुष लॉन बॉल्स टीम को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को क्वार्टरफाइनल में वेल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
चंदन कुमार सिंह, सुनील बहादुर, आलोक लाकड़ा और दिनेश कुमार की भारतीय टीम को रॉस ओवन, स्टीफन हेरिस, मार्क वैट और जोनाथन टॉमिलसन के वेल्स की टीम से 15-17 से मात खानी पड़ी।
भारत ने इससे पहले नारफोल्क आइसलैंड को 25-17 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था।
इस बीच पुरुषों के अलावा महिलाओं को भी शिकस्त झेलनी पड़ी। मलेशिया की एमा फिरयाना सरोजी और सीति जेलिना अहमद की जोड़ी ने युगल स्पर्धा में लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की को 17-11 से हराया।
dharmpath.com dharmpath