राष्टमंडल खेल (स्क्वॉश) : विक्रम-रमित पुरुष युगल के क्र्वाटर फाइनल में (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विक्रम मल्होत्रा और रमित टंडन ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को स्क्वॉश स्पर्धा के पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

भारतीय जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जमैका के क्रिस बीनी और लुईस वाल्टर्स की जोड़ी को 30 मिनट तक चले मुकाबले में 2-0 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

विक्रम-रमित की भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 11-4 से आसानी से जीत लिया। लेकिन दूसरे गेम में उसे विपक्षी खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम 11-10 से जीत दर्ज करने में सफल रही।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना इंग्लैंड के डेक्लेन जेम्स और जेम्स विलस्ट्रोप की जोड़ी से शुक्रवार को होगा।

विक्रम-रमित की जोड़ी को इससे पहले राउंड-16 में जगह बनाने के लिए मुकाबला नहीं खेलना पड़ा क्योंकि इनकी विपक्षी जोड़ी सियेरा लियोने के अर्नेस्ट जोम्बला और यूसिफ मानसारे ने इन्हें वॉक ओवर दे दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493