सुपर कप : गोवा ने जमशेदपुर को 5-1 से करारी शिकस्त दी

भुवनेश्वर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की क्लब एफसी गोवा ने सुपर कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आईएसएल की एक अन्य टीम-जमशदपुर एफसी को 5-1 से रौंदकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कलिंगा स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में कुल छह रेड कार्ड देखने को मिले। दोनों टीमों को तीन-तीन रेड कार्ड दिए गए।

गोवा ने मैच की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और मैच में किसी भी समय ऐसा नहीं लगा की जमशेदपुर यह मैच जीत सकती है। गोवा को गोल करने का पहला मौका 12वें मिनट में फ्री-किक के जरिए मिला लेकिन जमशेदपुर के गोलकीपर सुब्रत पॉल ने शानदार बचाव किया।

मैच के 33वें मिनट में गोवा ने पहला गोल किया। गोवा के लिए यह गोल ब्रैंडन फर्नान्डीस ने किया। पहले हाफ के इंजुरी टाइम (48वें मिनट) में ब्रैंडन ने दूसरा गोल किया और रैफरी ने भी गोल दे दिया लेकिन जमशेदपुर के खिलाड़ियों के कहने के बाद रैफरी ने सहायक रैफरी से सलाह मांगी और गोल को नकार दिया।

इसके बाद, पहले हाफ में और कोई गोल नहीं हो सका।

पहला हाफ समाप्त होने के बाद टीम टनल में खिलाड़ियों की बीच विवाद हुआ जिसके कारण दोनों टीमों के तीन-तीन खिलाड़ियों के रेड कार्ड दिया गया। जमशेदपुर के सुब्रत पॉल, अनस एडाथोडीका, केवेंस बेल्फोर्ट और गोवा के सर्जियो जुस्ते, ब्रूनो पिनहेरो एवं ब्रैंडन फर्नान्डीस को रेड कार्ड मिला।

इस घटना का असर गोवा की आक्रामकता पर नहीं पड़ा और दूसरे हाफ में फेरान कोरोमिनास (69वें मिनट), मानवीर सिंह (77वें मिनट) और ह्यूगो बाउमोस (78वें एंव 89वें मिनट) ने गोल दागकर टीम की बढ़त को 5-0 कर दिया।

जमशेदपुर के लिए एकमात्र गोल अशिम बिश्वास ने इंजुरी टाइम (92वें मिनट) में किया ।

गोवा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 16 अप्रैल को कोच खालिद जमील की टीम ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493