चेन्नई सुपर किंग के मैच पुणे स्थानांतरित हुए (लीड-1)

चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिल नाडु में कोवरी मुद्दे को लेकर जारी प्रदर्शन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निग काउंसिल ने चेन्नई सुपर किंग के बाकी मैचों को पुणे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

काउंसिल के एक बयान में मंगलवार को कहा गया कि दो वर्ष के प्रतिबंध के बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई टूर्नामेंट में बाकी बचे अपने छह मैच पुणे में स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलेंगे।

चेन्नई पुलिस ने माना कि वह आईपीएल मैचों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ है जिसके कारण बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बाकी के मैचों को किसी अन्य शहर में कराने का निर्णय लिया।

आईपीएल के अधिकारियों के अनुसार, पहले बीसीसीआई ने चार शहरों को चना था- विशाखपट्नम, त्रिवेंद्रम, पुणे और राजकोट।

चेन्नई के प्रमुख कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीटर पर लिखा, “आज चेन्नई से जाकर दुख हो रहा है। तमिलनाडु में वापसी करके क्रिकेट और टीम के प्रति प्रशंसकों के प्रेम का अनुभव करके अच्छा लगा।”

फ्लेमिंग ने लिखा, “मैं मानता हूं कि इन समस्याओं का शांति से हल निकाला जाएगा। टीम का स्वागत करने के लिए सभी का धन्यवाद।”

चेन्नई अगला मैच 15 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ खेलेगी। यह मैच मोहाली में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493