राष्ट्रीय ब्रिज चैंपियनशिप 13 अप्रैल से चंडीगढ़ में

चंडीगढ़, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सातवीं स्टील स्ट्रिप्स ग्रुप नेशनल ब्रिज चैंपियनशिप का आयोजन यहां 13 से 15 अप्रैल तक अरोमा होटल में किया जाएगा।

चैंपियनशिप का आयोजन पंजाब ब्रिज एसोसिएशन द्वारा भारतीय ब्रिज फेडरेशन के सहयोग से किया जाएगा। पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और पंजाब ब्रिज एसोसिएशन के प्रमुख केआर लखनपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

लखनपाल ने कहा कि चैंपियनशिप में पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मुंबई, कोलकाता और दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप तकनीकी पहलूयों से लैस होगी, जिसके अंतर्गत खेल में मशीन आधारित बोर्ड, ब्रिज मैट और पूरी तरह कंप्यूटरीकृत अंक और ड्रा प्रणाली अपनाई जायेगी। इस खेल में खिलाड़ियों की मानसिक ²ढ़ता की भी परख होगी।

लखनपाल ने कहा कि चैंपियनशिप दौरान चार इवेंट होंगे, जिस के अंतर्गत 10 बोर्ड मैचों के सात दौर होंगे। इस बाद में पंजाब ब्रिज एसोसिएशन की अग्रणी टीम सहित सात टीमें सुपर लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर लीग के लिए क्वालीफाई हुई सभी टीमें 10 बोर्ड मैचों के सात चरणो में एक दूसरे के खिलाफ एक-एक सुपर लीग मैच खेलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493