कान्स फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनेगी ‘मंटो’

कान, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री-फिल्म निर्माता नंदिता दास द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मंटो’ ने प्रतिष्ठित 71वें कान्स फिल्म महोत्सव के अन सर्टेन रिगार्ड कटेगरी में जगह बनाई है। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो का किरदार निभा रहे हैं।

आधिकारिक सूची की घोषणा गुरुवार को महोत्सव की वेबसाइट पर की गई।

‘मंटो’ भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय के हालात पर लिखने वाले मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की जीवनी पर आधारित फिल्म है। महोत्सव की अन सर्टेन रिगार्ड कटेगरी में जाने वाली यह एकमात्र भारतीय फिल्म है। फिल्म महोत्सव आठ से 19 मई तक होगा।

नंदिता ने ट्वीट कर कहा, “हम कान्स में हैं। ‘मंटो’ अन सर्टन रिगार्ड की आधिकारिक श्रेणी में पहुंच गई है। पूरी टीम और फिल्म के सदस्यों के लिए यह रोमांचक क्षण है।”

नवाजुद्दीन ने लिखा, “संभव है कि सआदत हसन का निधन हो गया है लेकिन मंटो अभी भी जिंदा है। बताकर खुशी हो रही है कि ‘मंटो’ को कान्स 2018 की अन सर्टेन रिगार्ड आधिकारिक श्रेणी के लिए चुना गया है। नंदिता दास और टीम ‘मंटो’ को बधाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493