राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : बजरंग सेमीफाइनल में (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बजरंग पुनिया ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों नौवें दिन शुक्रवार को पुरुष की फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा के 65 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

बजरंग ने क्वार्टर फाइनल में नाईजीरिया के अमस डेनियल को 10-0 से मात देते हुए अंतिम-4 में प्रवेश किया।

इससे पहले, बजरंग ने 1/8 के मुकाबले में न्यूजीलैंड के ब्राह्म रिचर्डस को मात दी।

बजरंग ने आते ही अपने विपक्षी को अपने दांव में ले लिया और उन्हें मौका नहीं दिया। इसी बीच रेफरी ने मुकाबला रोक दिया और बजरंग को तकनीकि तौर पर विजेता घोषित कर दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493