राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में बजरंग

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बजरंग ने सेमीफाइनल मैच में कनाडा के विंसेट डी मारिनिस को 10-0 से मात देकर स्वर्ण पदक की दावेदारी की ओर कदम बढ़ा दिया है।

हरियाणा के पहलवान बजरंग का सामना अब फाइनल में वेल्स के केन चारिग से होगा।

इससे पहले,2014 में ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग को रजत पदक मिला था और वह इस बार अपने पदक के रंग को बदलने का प्रयास करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493