मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने कहा कि फिल्मकार प्रदीप सरकार के साथ काम करना मजेदार है।
वह प्रदीप के साथ एक विज्ञापन के लिए काम कर रही हैं।
‘परिणीता’, ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘मर्दानी’ और ‘लफंगे परिंदे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके सरकार पहले भी कई विज्ञापनों का निर्देशन कर चुके हैं, जिनमें से कुछ में उन्होंने नीतू के साथ भी काम किया है।
नीतू ने कहा, “यह मेरे करियर में नई शुरुआत जैसा है। मैंने विज्ञापनों में अपने करियर की शुरुआत में प्रदीप दादा के साथ शूटिंग शुरू की थी और मुझे लगता है कि उनके साथ यह एक नई शुरुआत है।”
उन्होंने कहा, “प्रदीप दादा के साथ काम करना मजेदार है और खासतौर पर जब आपको सेट पर विशिष्ट बांग्ला भोजन का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है।”
dharmpath.com dharmpath