राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : फाइनल में पहुंचे अमित, गौरव, मनीष (लीड-2)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाजों अमित फांगल, गौरव सोलंकी और मनीष कौशिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को अपनी-अपनी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

फाइनल में जगह बनाने के साथ ही गौरव, मनीष और अमित ने रजत पदक पक्के कर लिए हैं। हालांकि, तीनों मुक्केबाजों का लक्ष्य स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने का होगा।

अमित ने यहां 49 किलोग्राम लाइटवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में युगांडा के जुमा मीरो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी।

इसके अलावा, गौरव ने 52 किलोग्राम वर्ग में श्रीलंका के विदानालांगे इशान बांद्रा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-0 से हराकर फाइनल में कदम रखा।

मनीष ने 60 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के जेम्स मैकगिवर्न को मात दी।

जेम्स के खिलाफ मनीष के लिए जीत आसान नहीं थी, क्योंकि उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने हार न मानते हुए 4-1 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है।

फाइनल में स्वर्ण पदक की दावेदारी के लिए मनीष को आस्ट्रेलिया के हैरी गारसाइड से भिड़ना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493