राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स) : भारत 4 गुणा 400 मीटर रिले के फाइनल में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के जीवन सुरेश, जेकर अमोज, मोहम्मद अनस और राजीव अरोकिया ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले रेस के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारतीय एथलीटों ने हीट-2 में दूसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा के हीट-2 में भारतीय एथलीटों ने तीन मिनट और 04.05 सेकेंड का समय लिया।

जमैका के एथलीटों ने तीन मिनट 03.97 सेकेंड का समय लेकर हीट-2 में शानदार प्रदर्शन के साथ पहला स्थान हासिल किया।

बहामास के एथलीटों ने भी हीट-2 से तीन मिनट 03.97 सेकेंड का समय लेकर फाइनल में क्वालीफाई कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493