फीफा रैंकिंग : जर्मनी शीर्ष पर कायम, बेल्जियम ने लगाई छलांग

रियो डी जनेरियो, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की शुक्रवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि बेल्जियम दो स्थानों की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जोएकिम लॉ की जर्मन टीम को पिछले महीने ब्राजील से दोस्ताना मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि स्पेन से उसका मैच ड्रा रहा था।

जर्मनी की टीम इससे पहले आठ अक्टूबर को जीती थी जब उसने अजरबेजान को 5-1 से हराया था। टीम ने 2018 विश्वकप क्लाफायर में सभी 10 मैचों में जीत दर्ज की थी।

पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार है जबकि बेल्जियम दो स्थानों की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पुर्तगाल और अर्जेंटीना को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब ये दोनों टीमें क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर खिसक गई हैं।

फीफा की ताजा विश्व रैंकिंग में ट्यूनीशिया को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है और वह नौ स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 14वें नंबर पहुंच गया है। मार्च में चाइना कप जीतने के बाद उरूग्वे पांच स्थान ऊपर उठकर 17वें नंबर पर पहुंच गया है।

चार बार की विश्व चैंपियन इटली छह स्थान गिरकर 20वें नंबर पर खिसक गई है। फीफा की नए सदस्य कोसोवो और बुर्किना फासो अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग क्रमश: 152वें और 196वें नंबर पर हैं।

फीफा की अगली रैंकिंग रूस में होने वाले फुटबाल विश्व कप से एक महीने पहले 17 मई को जारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493