जेमी लिन स्पीयर्स ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया

लॉस एंजेलिस, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स की बहन और अभिनेत्री-गायिका जेमी लिन स्पीयर्स ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बच्ची का नाम उन्होंने आइवी जोन रखा है।

लॉस एंजेलिस, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स की बहन और अभिनेत्री-गायिका जेमी लिन स्पीयर्स ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बच्ची का नाम उन्होंने आइवी जोन रखा है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को उनके प्रतिनिधि ने बताया कि उनके दूसरे बच्चे (उनका पहला बच्चा पति जेमी वॉटसन से है)ने बुधवार को लुइसियाना के कोविंगटन में जन्म लिया।

जेमी लिन्न ने पीपुल्स डॉट को बताया, “हम अपने परिवार में इस खूबसूरत बच्ची का स्वागत करने को लेकर उत्साहित हैं!”

उन्होंने कहा, “हमारी आंट सांद्रा के लिए सम्मान के तौर पर हमने उसके नाम में ‘जोन’ शामिल किया है, जिनका ओवेरियन कैंसर के चलते 10 वर्ष पहले निधन हो गया था। मैं जितनी भी महिलाओं को जानती हूं, वह उनमें सबसे खूबसूरत थीं।”

जेमी लिन (27)पहले ही साढ़े नौ साल की बेटी मैडी ब्रायन की मां हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493