राष्ट्रमंडल खेल (टेट) : भारतीय जोड़ी ने जीता रजत पदक

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन गुरुवार को महिलओं की युगल स्पर्धा में भारत की मनिका बत्रा और मौमा दास की जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय जोड़ी को फाइनल में सिंगापुर की मेंगयू यू और तियानवेई फेंग की जोड़ी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

सिंगापुर की जोड़ी ने दमदार खेल दिखाया और सीधे गेमों में जीत दर्ज की। विजेता टीम की शुरुआत शानदार रही और शुरुआती बढ़त बनाने के बाद उन्होंने 11-5 से पहले गेम को अपने नाम किया।

दूसरे एवं तीसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी के खेल में कुछ खास सुधार नहीं हुआ। यू और फेंग ने दूसरा गेम 11-4 और तीसरा गेम 11-5 से अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493