फ्रांस : देशव्यापी रेल हड़ताल छठे दिन भी जारी

पेरिस, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस में रेलवे की देशव्यापी हड़ताल शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी जारी है। इसके बावजूद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों श्रम सुधारों को वापस नहीं लेने के अपने निर्णय पर अड़े हैं जिसके कारण हड़ताल शुरू हुई थी।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, मैक्रों ने देश के राजकीय रेल कंपनी एसएनसीएफ में नियुक्ति तथा नौकरी से निकालने की प्रक्रिया को और सरल बनाकर अन्य वस्तुओं की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बनाने का फैसला किया है। इससे कर्मचारी संगठनों में डर पैदा हो गया है कि इसे कानूनी चुनौती देना मुश्किल हो जाएगा।

शुक्रवार को हड़ताल हालांकि पिछले दिनों जितनी व्यापक नहीं रही। पिछले दिनों जहां 48 फीसदी कर्मचारी हड़ताल पर थे तो शुक्रवार को मुश्किल से 38 फीसदी कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

रेलवे में हड़ताल के कारण कई लोग निजी यातायात पर निर्भर दिखे जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493