गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 75 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं।
उन्होंने खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को नार्दन आयरलैंड के स्टीवन डोनेले को सेमीफाइनल में 5-0 से मात दी।
इसी के साथ विकास ने इन खेलों में कम से कम अपना रजत पदक पक्का कर लिया है।
स्टीवन पर विकास शुरू से हावी रहे और अपने फुटवर्क का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने स्टीवन के पंचों से दूरी बनाए रखी।
dharmpath.com dharmpath