बेंगलुरु, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब शुक्रवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने 19.2 ओवरों में 155 रन ही बना सकी।
बेंगलोर ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंजाब को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन अंत में वह ज्यादा रन नहीं बटोर सकी।
पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने 30 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। करुण नायर ने 26 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 29 रन बनाए। कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने अंत में 21 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए।
बेंगलोर के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजोरोलिया, वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले। युजवेंद्र चहल को एक सफलता मिली।
dharmpath.com dharmpath