राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : स्वर्ण से चूके अमित, रजत से करना पड़ा संतोष

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के मुक्केबाज अमित पंघाल को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 46-49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

अमित को इंग्लैंड के गलाल याफाई को 3-1 से मात देते हुए उनके स्वर्ण के सपने को तोड़ दिया।

अमित फाइनल में अच्छा मुकाबला कर रहे थे, लेकिन वह याफाई के आक्रामण के आगे कमजोर पड़ते जा रहे थे। पहले राउंड में अमित हावी थे, लेकिन अगले दो राउंड में वह धीरे-धीरे पिछड़ते चले गए।

पांच रेफरियों में एक ने दोनों को बराबर अंक दिए और इसलिए फैसला 3-1 रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493