राष्ट्रमंडल खेल (स्क्वॉश) : दीपिका-जोशना महिला युगल के फाइनल में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता दीपिका पल्लीकल और जोशन चिनप्पा ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को स्क्वॉश के महिला युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

भारतयी जोड़ी ने इंग्लैंड की लॉर मासारो और साराह जेन पैरी की जोड़ी को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

दीपिका और जोशना ने इंग्लैंड की जोड़ी को 11-10, 11-5 से मात दी।

पहले गेम में भारतीय जोड़ी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा जबकि दूसरे गेम में वह आसानी से जीत दर्ज करने में सफल रही।

दीपिका और जोशना फाइनल में न्यूजीलैंड की जोएले किंग और अमांडा लैंडर्स मर्फी की जोड़ी से भिड़ेंगी।

जोएले और अमांडा की जोड़ी ने आस्ट्रेलिया के रचेल ग्रीनहैम और डोना उरक्यूहर्ट की जोड़ी को 11-9, 11-5 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493