राष्ट्रमंडल खेल (भाला फेंक) : नीरज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया (लीड-2)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। नीरज चोपड़ा ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

नीरज ने पुरुषों ने इस सत्र का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 86.47 मीटर की दूरी तय की और भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।

इसी के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं इसी स्पर्धा में एक और भारतीय विपिन कशाना पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 77.87 मीटर की दूरी तय की।

आस्ट्रेलिया के हेमिश पीकॉक ने 82.59 की दूरी तय करते हुए रजत पदक अपने नाम किया जबकि ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स का कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। पीटर्स ने 82.20 मीटर की दूरी तय की।

नीरज ने पहले प्रयास में 85.50 मीटर की दूरी तय की लेकिन वह दूसरे प्रयास में फाउल कर बैठे।

तीसरे प्रयास में नीजर ने 84.78 मीटर जबकि चौथे में उन्होंने 86.47 मीटर तक की दूरी तय की।

नीरज का पांचवां प्रयास भी अच्छा रहा और उन्होंने 83.48 मीटर की दूरी तय की लेकिन वह छठे और अंतिम प्रयास में एक बार फिर फाउल कर बैठे।

नीरज ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को गोल्ड कोस्ट में पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493