लॉस एंजेलिस, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। द्वितीय विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर बन रही जासूसी फिल्म में भारतीय अभिनेत्री राधिका आप्टे, टीवी शो ‘कैसल’ की अभिनेत्री स्टेना केटिक और फिल्म ‘इक्विटी’ की अभिनेत्री सारा मेगन थॉमस के साथ नजर आएंगी।
फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसमें राधिका नूर इनायत खान के रूप में नजर आएंगी।
वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म का प्रोडक्शन का काम वसंत में शुरू होगा।
विंस्टन चर्चिल की गुप्त सेना के वास्तविक जीवन के जासूसों पर आधारित फिल्म में अभिनेता लिनस रॉचे और रॉसिफ सदरलैंड भी नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी ब्रिटिश खुफिया अधिकारी वेरा एटकिंस (केटिक) और दो जासूसों वर्जीनिया हॉल (थॉमस) और नूर इनायत खान (राधिका) के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म की पटकथा थॉमस ने लिखी है और इसका निर्माण वह लीडिया डीन पिचर के साथ करेंगी, जो निर्देशन करने के लिए तैयार हैं।
dharmpath.com dharmpath