दृष्टि-2017 में बेंगलुरू की फिल्म ‘रेड’ को गोल्डन आई पुरस्कार

आगरा, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बेंगलुरू के विग्नेश प्रियदर्शन निर्मित अंग्रेजी फिल्म ‘रेड’ ने दृष्टि-2017 गोल्डन आई पुरस्कार जीता है। फिल्म ‘चलो नेत्रदान करें’ के लिए निर्माता सुहेल उमरी और उनकी आगरा की टीम को सिल्वर आई पुरस्कार मिला है।

इस पुरस्कार समारोह के मुख्य आयोजक अखिल श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, “नेत्र दान को बढ़वा देने के मकसद से आयोजित दृष्टि क्रिएटिव कॉन्टेस्ट का यह सातवां साल है। नेत्र दान को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर, डिजाइन और ऑडियो जिंगल प्रविष्टि को भी सामान्य थीम पर निमंत्रित किया गया था।’

पोस्टर बनाने में, गोल्डन आई पुरस्कार चेन्नई के एम. अरुल और सिल्वर आई पुरस्कार केरल के हरिनंदनम एम ने जीता। ऑडियो जिंगल वर्ग में गोल्डन आई पुरस्कार आगरा की शेफाली चक्रवर्ती और सिल्वर आई पुरस्कार दिल्ली के सौरभ आहूजा ने जीता।

ये पुरस्कार आगरा के जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रेक्षागृह में आयोजित एक रंगारंग समारोह के दौरान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान जी.डी. गोयनका के प्राचार्य पुनीत वशिष्ठ ने कहा, “हम इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर खुश हैं और यह भरोसा दिलाना चाहेंगे कि हम सब इस नेक काम के साथ हैं और अपने स्तर पर हम नेत्र दान के प्रति जागरूकता लाने की पूरी कोशिश करेंगे।”

पुरस्कार ग्रहण करने के लिए ‘रेड’ के निर्माता विग्नेश प्रियदर्शन बेंगुलरू से यहां पहुंचे, जबकि पोस्टर और ऑडियो जिंगल में पुरस्कार जीतने वाले हरिनंदनम एम और सौरभ आहूजा केरल और दिल्ली से पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493