राष्ट्रमंडल खेल (टेटे): शरथ ने जीता कांस्य पदक

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आखिरी दिन रविवार को पुरुषों की एकल वर्ग स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

शरथ ने कांस्य पदक के लिए खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के सैमुएल वॉकर को मात दी।

शरथ के लिए यह जीत आसान नहीं थी। उन्होंने सैमुएल को 4-1 (11-7, 11-9, 9-11, 11-6, 12-10) से हराकर इस मैच को जीता और आखिरकार कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493