गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-1 भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में उलटफेर का शिकार होना पड़ा और इस कारण वह स्वर्ण पदक से चूक गए।
श्रीकांत को मलेशिया के दिग्गज ली चोंग वेई ने मात देकर राष्ट्रमंडल खेलों का पांचवां स्वर्ण पदक हासिल किया। इस कारण भारतीय खिलाड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
वर्ल्ड नम्बर-7 ली ने श्रीकांत को एक घंटे और पांच मिनट तक चले मैच में 19-21, 21-14, 21-14 से मात देकर जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath