राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : चिराग-सात्विक को मिला रजत पदक

आस्ट्रेलिया, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम दिन रविवार को पुरुष युगल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक से चूक गए।

हालांकि, इस जोड़ी ने रजत पदक हासिल कर इतिहास रचा है। चिराग और सात्विक की जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष युगल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई है।

चिराग और सात्विक की जोड़ी को स्वर्ण पदक के लिए खेले गए मैच में 38 मिनट के भीतर इंग्लैंड की मार्कस एलिस और क्रिस लेंगरिज की जोड़ी ने सीधे गेमों में 13-21, 16-21 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493