कुवैत, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व में हवाई हमलों के बाद कुवैत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है।
कुवैत न्यूज एजेंसी (कुना) के मुताबिक, कुवैत, सीरिया में ताजा सैन्य कार्रवाई से चिंतित है।
सूत्र के मुताबिक, सीरिया में ताजा घटनाक्रमों से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खासा चिंतित है और सीरिया में सात वर्षो से राजनीतिक संघर्ष के समाधान के प्रयास चाहते हैं।
सीरिया में बीते कई वर्षो से हो रहे राजनीतिक संघर्षो में अब तक हजारों लोगों की मौत हो गई है और काफी लोग बेघर हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath