बैंड बोन जोवी की नई टीम बनी

लॉस एंजलिस, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर बैंड बोन जोवी की नई टीम बन गई है और इसने ‘क्लीवलैंड में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम इंडक्शन’ समारोह में अपने हिट गानों से सभी का दिल जीत लिया है।

रोलिंगस्टोन डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, बैंड के संस्थापक गिटारिस्ट रिची संबोरा और बासिस्ट एलेक जॉन सच ने 2013 के बाद से पहली बार सार्वजनिक प्रस्तुति दी है। सच क्लीवलैंड में गिटार भी बजाते हैं।

जोन बोन जोवी ने दर्शकों की भीड़ से कहता हुए अपने बैंज की प्रस्तुति की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “आपको पता है आप कहां हो?”

उन्होंने कहा, “आप बोन जोवी के कोंसर्ट में हो। अपनी सीटों पर खड़े हो जाए।”

इस समूह ने ‘यू गिव लव ए बैड नेम’ और ‘इट्ज माइ लाइफ’ जैसे हिट गाने दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493