आईपीएल-11: सैमसन के विस्फोट से राजस्थान के चार विकेट पर 217 (लीड-1)

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। संजू सैमसन (नाबाद 92) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (36) की शानदार पारियों की बदौलत राजस्थान रायल्स ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चार विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

राजस्थान की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर यह स्कोर हासिल करने में सफल रही।

राजस्थान के लिए रहाणे और डी आर्की शॉट ने 5.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। शॉर्ट ने 17 गेंदों में 11 रन बनाए। रहाणे ने 20 गेंदों पर 36 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया।

सैमसन ने बेन स्टोक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 49, जोस बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए 73 और राहु़ल त्रिपाठी के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 रन की अविजित साझेदारी की।

राजस्थान ने आखिरी के पांच ओवर में 88 रन जोड़े। सैमसन ने 45 गेंदों पर नाबाद 92 रन में दो चौके और 10 छक्के उड़ाए। इसके अलावा स्टोक्स ने 21 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21, बटलर ने 14 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के सहारे 23 और त्रिपाठी ने पांच गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के दम पर नाबाद 14 रन बनाए।

बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने 22 रन पर दो विकेट और क्रिस वोक्स ने 47 रन पर दो विकेट हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493