धवन क्रिकेट छोड़ने के बाद पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ेंगे

कोलकाता, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि वह खेल से संन्यास लेने के बाद पारिवारिक व्यवसाय से जुडें़गे।

धवन ने एक समारोह में प्रायोजक संवाददाताओं से कहा, “मैं व्यापार कर रहा होता। एक बार क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मैं व्यापार करुं गा।”

समारोह में मौजूद श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि उनके समय में गेंदबाजी करना आसान होता था क्योंकि तब खेल बल्लेबाजों के ज्यादा पक्ष में नहीं था।

मुरलीधरन ने कहा, “अब ख्ेाल विभिन्न तरीकों से आगे बढ़ चुका है। जिस तरह से बल्लेबाज बल्लेबाजी करता है, उसके सामने गेंदबाजी करना आसान नहीं है। हमने अधिक टी-20 नहीं खेला और टेस्ट क्रिकेट में हव आज की तरह छक्के नहीं मारते। हमारे समय में गेंदबाजी करना आसान था।”

मुरलीधरन ने माना कि 1996 विश्वकप जीतना उनके करियर का सबसे बड़ा क्षण था।

मुरली ने आगे कहा, “1996 विश्व कप की जीत को मैं श्रीलंका क्रिकेट की सबसे उपलब्धि मानता हूं। सनराइजर्स के लिए 2016 की आईपीएल ट्रॉफी सबसे बड़ी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493